Gen-Z आंदोलनकारियों की वर्चुअल बैठक, बालेंद्र शाह ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, अब सुशीला कार्की संभालेंगी नेपाल की कमान!

By अभिनय आकाश | Sep 10, 2025

नेपाल में भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफ़े के बाद राजनीतिक अनिश्चितता का माहौल है। शल मीडिया पर प्रतिबंध के बाद हिंसक प्रदर्शन में 19 लोग मारे गए, जिनमें ज़्यादातर छात्र थे, और यह आंदोलन जल्द ही जड़ जमाए बैठे राजनीतिक अभिजात वर्ग के ख़िलाफ़ एक व्यापक आंदोलन में बदल गया। 2008 में राजशाही समाप्त होने के बाद से नेपाल के नवजात लोकतंत्र के सामने यह सबसे बड़ा संकट है। इस अशांति ने राजनीतिक अभिजात वर्ग और देश के बेचैन युवाओं के बीच गहरी दरार को उजागर कर दिया है। केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद काठमांडू के मेयर बालेन्द्र शाह, जिन्हें लोग बालेन शाह कहते हैं, नए प्रधानमंत्री के चेहरे के तौर पर चर्चा में आए। 33 वर्षीय मेयर बालेन शाह ने सोशल मीडिया पर युवाओं का समर्थन किया था। हालांकि कहा जा रहा है कि बालेंद्र शाह ने नेपाल की सत्ता संभालने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। 

इसे भी पढ़ें: काठमांडू हवाई अड्डा आज से फिर से खुलेगा, नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने दी जानकारी

कौन हैं सुशीला कार्की

कार्की 11 जुलाई, 2016 को मुख्य न्यायाधीश बनीं और इस पद पर आसीन होने वाली देश की एकमात्र महिला हैं। दिलचस्प बात यह है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी ओली की अध्यक्षता वाली संवैधानिक परिषद ने इस पद के लिए उनकी सिफारिश की थी और अब वह ओली की जगह ले सकती हैं। खबरों की मानें तो कुछ जेनरेशन जेड कार्यकर्ता उनके पक्ष में हैं, हालाँकि वे अन्य नामों पर भी विचार कर रहे हैं। कार्की भ्रष्टाचार मामलों में बेखौफ और सख्त रुख के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बीएचयू, वाराणसी से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है। 

प्रमुख खबरें

Asian Para Games में भारत का दबदबा, भालाफेंक में Pradeep Kumar को मिला सिल्वर

France violence: इमारतों और दुकानों में तोड़फोड़ के बाद Paris के दो प्रमुख इलाकों में रात का कर्फ्यू लागू

London में Kirandeep Kaur हत्याकांड के आरोपी पर अप्रैल में चलेगा मुकदमा

Aung San Suu Kyi को King Charles III द्वारा भेजी गईं पुस्तकें म्यांमा प्रशासन ने सौंपी