Ballia Court ने छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीर मामले में बस चालक को सुनाई 25 साल जेल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 04, 2026

बलिया (उप्र), चार नवंबर बलिया की एक स्थानीय अदालत ने आठवीं कक्षा की छात्रा की कृत्रिम मेधा (एआई) से अश्लील तस्वीर बनाकर व्हाट्सऐप पर भेजने के करीब डेढ़ साल पुराने मामले में स्कूल बस के चालक को दोषी करार देते हुए 25 साल के कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, भीमपुरा थाने में पिछले साल सात मई को क्षेत्र के एक गांव के निवासी व्यक्ति की शिकायत पर देवलवीर गांव के संजीत कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और लैंगिक अपराध से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता के मुताबिक छात्रा ने जब ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने उसे धमकी भी दी थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद संजीत कुमार के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि विशेष न्यायाधीश प्रथमकांत की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद संजीत को दोषी करार देते हुए 25 साल के कारावास की सजा सुनाई और 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu सरकार का बड़ा फैसला: दीपावली पर आतिशबाजी के लिए केवल 2 घंटे की अनुमति, सुबह 6-7 और शाम 7-8 बजे का समय तय

Yogi Adityanath का विपक्ष पर हमला, कहा Congress और INDIA ब्लॉक में विश्वसनीयता की कमी

भारतीय-अमेरिकी Pia Dandiya की फ्लोरिडा से ऐतिहासिक जीत: रिपब्लिकन केसी असकर को हराकर US हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में दर्ज की उपस्थिति

Pune Police Commissioner के सरकारी बंगले के गेट में नशे में धुत सिपाही ने मारी कार, हिरासत में लिया गया