By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026
बलिया (उप्र), 28 जुलाई जिले के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी के जरिये नौकरी हासिल करने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, नवानगर शिक्षा क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह की तहरीर पर सोमवार की रात नगरा थाना में बेलसड़ी गांव के सरकारी कम्पोजिट विद्यालय के शिक्षक शिवनाथ यादव के विरुद्ध बीएनएस की धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338 और 340(2) के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी संजय मिश्र ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।