भारत का वफादार निकला बलूचिस्तान! ट्रंप-मुनीर के प्लान पर फिरेगा पानी, पाक सैनिकों की ली कुर्बानी

By अभिनय आकाश | Aug 14, 2025

पाकिस्तान और आसिम मुनीर के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। बलूचिस्तान ने पीओके और पाकिस्तान पर बहुत बड़ा हमला कर दिया है। बलूचों ने पाकिस्तान के 9 सैनिकों को मार दिया है, जबकि पीओके में अमेरिका ने कुत्ते पाले वर्दी वाले, वर्दी वाले नारे लगाए जा रहे हैं। इस तरह के बयान पहली बार पीओके से आए हैं। यानी एक ही समय में बलूचिस्तान और पीओके ने पाकिस्तान व अमेरिका के खिलाफ बगावत शुरू कर दी है। बलूचिस्तान और पीओके पाकिस्तान पर ऐसे टूट पड़े हैं मानों भारत से वफादारी कर रहे हो। दोनों ने एक साथ एक ही समय पर पाकिस्तान पर दो दिशाओं से हमला किया है। आपको बता दें कि ये सबकुछ तब हो रहा है जब अमेरिका में खड़े होकर भारत को परमाणु बम की धमकी देने वाले मुल्ला मुनीर ने भारतीय सीमा पर अपने आतंकियों और बॉर्डर एक्शन टीम से भारत में घुसपैठ करवाने की कोशिश की। 

इसे भी पढ़ें: France Big Action On Pakistan: फ्रांस ने अपने ऐलान से प

इसी महीने की शुरुआत में, बलूचिस्तान में एक और बड़ा हमला हुआ जब लगभग 80 सशस्त्र आतंकवादियों ने सुरक्षा चौकियों पर एक साथ हमला किया, जिसमें आठ सैनिक मारे गए। इन हमलों ने पाकिस्तानी सेना द्वारा निरंतर आतंकवाद-रोधी अभियानों के बावजूद, विद्रोही समूहों की बड़े पैमाने पर समन्वित हमले करने की क्षमता को प्रदर्शित किया। सेना के लिए, बसिमा घात हमला न केवल संख्या में कमी का प्रतिनिधित्व करता है, बल्कि बलूचिस्तान में अस्थिर सुरक्षा परिदृश्य की भी याद दिलाता है, जहां विद्रोही समूह पाकिस्तानी सेना की सीमाओं का परीक्षण करना जारी रखते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Indian Air Force के S-400 ने 300 किलोमीटर दूर से लक्ष्य भेद कर विश्व रिकॉर्ड बनायाः Aerial Warfare Analyst Tom Cooper

पाक सरकार बलूचिस्तान में खनन लीज अमेरिका को देने की तैयारी कर रही है, ताकि वहां मौजूद विशाल खनिज संपदा का दोहन हो सके। बलूचिस्तान तांबा, सोना और अन्य कीमती खनिजों से समृद्ध है। पाकिस्तान 2040 तक 'कॉपर का सऊदी अरब' बनने का लक्ष्य रखता है। अमेरिकी कंपनियां तकनीक, निवेश के जरिए इन प्रोजेक्ट्स को गति दे सकती हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi में CNG Price 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़ी, IGL ने लागू की नई दरें

Tibet में Isha Foundation के 77 तीर्थयात्री बाढ़ के बाद लापता, दूतावासों से संपर्क

Annu Projects IPO को अंतिम दिन 2.93 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, 2 सितंबर को होगी लिस्टिंग

Jammu Kashmir ने 2035 तक Hydropower क्षमता 11,000 मेगावाट करने का रखा लक्ष्य