ताइवान में हुवावेई नेटवर्क के उपकरणों पर प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2018

ताइपे। ताइवान ने सुरक्षा चिंताओं के बीच चीनी कंपनी हुवावेई और जेडटीई के नेटवर्क उपकरणों पर अपना पांच वर्ष पुराना प्रतिबंध और मजबूती के साथ लगाया है। सप्ताहांत में अधिकारियों ने सांसदों और जनता को फिर आश्वस्त किया कि इस तरह के उपाय प्रभावी रहे हैं और संचार क्षेत्र को खतरा न्यूनतम हुआ है।

जहां कई अन्य देशों में भी हुवावेई पर इस तरह के प्रतिबंध लग रहे हैं वहीं ताइवान में यह संकट अधिक गहरा है, क्योंकि चीन ताइवान को अपना ही हिस्सा बताता रहा है और उसे अपने नियंत्रण में लेने के लिए सैन्य कार्रवाई की भी धमकी भी देता रहा है।

गौरतलब है कि हुवावेई की मुख्य वित्तीय अधिकारी मेंग वानझोऊ पर ईरान के साथ कारोबार पर अमेरिकी प्रतिबंध का उल्लंघन करने का आरोप है। उन्हें वैंकूवर में एक दिसंबर को हिरासत में लिया गया था। सोमवार को सांसदों ने हुवावेई पर प्रतिबंध का विस्तार करने की मांग की।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी