मध्य प्रदेश में जेल बंदियों से मुलाकात प्रतिबंध जारी, सिनेमा घर भी रहेगें बंद

By दिनेश शुक्ल | Jun 01, 2020

भोपाल। राज्य शासन ने प्रदेश में संचालित सभी सिनेमा घरों को आगामी आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया है। वाणिज्यिक कर विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसमे कहा गया है भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आदेश 30 मई 2020 के अनुक्रम में सिनेमा घर बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि कोरोना के संक्रमण के दृष्टिगत सभी सिनेमा घरों को इसके पहले 31 मई तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे।

वही नोवल कोरोना वायरस बीमारी से बचाव के लिये बंदियों से मुलाकात के प्रतिबंध की अवधि को 30 जून तक बढ़ाया गया है। इस संबंध में जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ के महानिदेशक संजय चौधरी ने सभी जेल अधीक्षकों को पत्र लिखकर सूचित किया है कि जेलों में बंदियों एवं उनके परिजनों में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने की दृष्टि से बंदियों से मुलाकात पर लगाये गये प्रतिबंध को 30 जून तक बढ़ाया गया है।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें