पंजाब में जुगाड़ रेहड़ी पर लगी रोक, विपक्षी दलों ने भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना, कही यह बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2022

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने दुर्घटना का कारण बनने का हवाला देते हुए जुगाड़ रेहड़ी पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस तरह की रेहड़ी को बेहद पुरानी हो चुकी मोटरसाइकिल से लकड़ी की ठेली को जोड़कर बनाया जाता है, जिसका उपयोग अक्सर सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) द्वारा 18 अप्रैल को लिखे गए पत्र में राज्य के पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस प्रमुखों को इस तरह की जुगाड़ रेहड़ी के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।  

इसे भी पढ़ें: सिद्धू ने भगवंत मान को बताया ‘रबर का गुड्डा’, कहा- दिल्ली से चल रही पंजाब की सरकार 

चीमा ने कहा कि बिना जमीनी हालत का अध्ययन किए केवल आदेश जारी कर देना एक अच्छी शासन व्यवस्था का परिचायक नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध का आदेश जारी करने से पहले भगवंत मान सरकार को ऐसे लोगों की आजीविका के वैकल्पिक अवसरों के बारे में निर्णय लेना चाहिए था। कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा ने राज्य सरकार के इस फैसले को बुरा निर्णय करार देते हुए दावा किया कि इससे करीब एक लाख परिवारों के लिए रोजी-रोटी का संकट खड़ा होगा।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi