भोपाल में कोविड-19 को लेकर रात्रि में आवागमन पर प्रतिबंध अवैध ?, कलेक्टर ने निकाला गलत आदेश

By दिनेश शुक्ल | Sep 21, 2020

भोपाल। कोविड-19 के चलते जहाँ इसके रोकथाम के लिए केन्द्र और राज्य सरकार आदेश निकालकर नागरिकों से उसका पालन करने के लिए निर्देशित कर रही है। वही जिला स्तर पर कलेक्टर द्वारा भी समय-समय पर कोविड-19 पर नियंत्रण को लेकर धारा 144 के तहत आदेश निकाले जा रहे है। लेकिन भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने केन्द्र और राज्य सरकार की गाइड लाइन की अवहेलना करते हुए नया आदेश जारी कर दिया। जिसको लेकर भोपाल के रहने वाले अधिवक्ता अभिमन्यु श्रीवास्तव ने उन्हें पत्र लिखा है। 

इसे भी पढ़ें: जीतू पटवारी ने कहा शिवराज जी आप खुद निर्णय करें आप लायक है या नालायक

अधिवक्ता अभिमन्यु श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त आदेश केंद्र के अनलॉक 4.0 दिशा-निर्देशों व मध्य प्रदेश शासन के आदेशों के विरुद्ध हैं तथा इस प्रकार का प्रतिबंध अवैध है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में धारा 144(5) के अन्तर्गत आवेदन ईमेल के माध्यम से प्रेषित किया जा चुका है। केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक 4.0 दिशा निर्देशों में ही स्पष्ट किया जा चुका है कि देश के किसी भी राज्य/शहर/ क्षेत्र में केंद्र सरकार की अनुमति के बिना लॉक डाउन/ आवागमन पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता। लेकिन भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया द्वारा जारी आदेश में बिंदु क्रमांक 9 और 11 में इसकी अवहेलना कर नया आदेश जारी कर दिया गया है। जिसको लेकर उन्होंने कलेक्टर महोदय को पत्र लिखकर इस विषय पर संज्ञान लेकर इसे संशोधित करने का आग्रह किया है। 

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान