कोरोना महामारी के चलते गोवा में 10 मई तक रहेंगे प्रतिबंध लागू: प्रमोद सावंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2021

पणजी। गोवा सरकार ने राज्य में कोरोना महामारी के मद्देनजर लगाए गए विभिन्न प्रतिबंधों को 10 मई तक के लिए बढ़ाने की घोषणा की है। इस दौरान सभी व्यावसायिक गतिविधियां बंद रहेंगी जबकि तमाम राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों पर भी प्रतिबंध रहेगा। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को यह जानकारी दी। पर्यटन की दृष्टि से गोवा एक महत्वपूर्ण केन्द्र है जहां कोरोना संक्रमण की दर 50 प्रतिशत से भी अधिक है। सावंत ने यहां पत्रकारों से कहा कि गोवा में 29 अप्रैल को लगाए गए लॉकडाउन को तीन मई सुबह छह बजे हटा दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड की सल्ट विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार

अंतिम संस्कार में केवल अधिकतम 20 लोगों को ही शामिल होने की अनुमित होगी। रेस्तरां को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाने की अनुमति होगी जबकि मछली बाजारों,नगर निगम और पंचायत बाजारों को कुछ शर्तों के साथ चलाने की अनुमति होगी। एक मई के आंकड़ों के मुताबिक गोवा में अब तक कोरोना संक्रमण के 93,355 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि इस महामारी से राज्य में अब तक 1222 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक गोव में कोरोना के 23,884 सक्रिय मामले हैं।

प्रमुख खबरें

गोवा विधानसभा में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा से जुड़ा संशोधन विधेयक पारित, अब दोषी की जगह आरोपी शब्द लागू

EdTech Crisis: Unacademy का $3.44 Billion से $20.6 Million तक का सफर, upGrad Acquisition ने सबको चौंकाया

नेपाल बाढ़ में 163 भारतीय सुरक्षित निकाले गए, चिलिमे सुरंग में राहत अभियान जारी

GST State-wise Report: Assam में 162% की रिकॉर्ड ग्रोथ, UP और Gujarat में भी बढ़ा कलेक्शन, कुछ राज्यों में आई गिरावट