तबलीगी जमात कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाला बांदा का व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2020

बांदा। दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाला बांदा का एक व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। यह युवक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर 11 मार्च को बांदा लौटा था और उसे एक अप्रैल को पृथक वार्ड में रखा गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सन्तोष कुमार ने शनिवार को कहा, बांदा शहर का 40 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित तबलीगी जमात के इज्तिमा में हिस्सा लेकर 11 मार्च को बांदा लौटा था और उसकी खोजबीन कर उसे यहां के राजकीय मेडिकल कॉलेज के पृथक वार्ड में एक अप्रैल को भर्ती कराया गया था। उसके नमूने को जांच के लिए ‘किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी’, (केजीएमयू) लखनऊ भेजा गया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर शाम केजीएमयू से आई रिपोर्ट में इस व्यक्ति के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उसे तुरन्त सामान्य पृथक वार्ड से विशेष वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। सीएमओ ने बताया कि 11 मार्च को धार्मिक सभा से लौटने के बाद यह व्यक्ति अपने घर में रहा। इस बीच कितने लोगों से उसका संपर्क रहा, इसकी जांच की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले चार अन्य लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं आयी है। इसके पहले तबलीगी जमात कार्यक्रम में भाग लेने वाले पांच युवकों की रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण का यह बांदा में पहला मामला है। स्वास्थ्य विभाग इससे पूरी मुस्तैदी से निपटने की कोशिश कर रहा है। लोगों से भी अपील है कि वे अगर इस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये हैं तो स्वेच्छा से अपनी जांच करा लें और अगर किसी को किसी ऐसे व्यक्ति की जानकारी है जो तबलीगी जमात के कार्यक्रम से लौटा हो तो वह उसकी सूचना नियंत्रण कक्ष या स्वास्थ्य विभाग को दे।

इसे भी देखें : प्रधानमंत्री मोदी जी ने 5 अप्रैल को रात 9 बजे, 9 मिनट के लिए दिए जलाने को क्यों कहा, जानिए पूरा राज़  

प्रमुख खबरें

Nano EV फिर से बनेगी India की शान! एक बयान और अटकलों का दौर

Pakistan Crisis: इमरान खान को रिहा करो वरना भुगतने होंगे नतीजे, PTI की बड़ी चेतावनी, होगा देशव्यापी आंदोलन

झारखंड में ABVP कार्यकर्ताओं की Ranchi में पुलिस से झड़प, विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

PM E-Drive Scheme 2028 तक बढ़ी, लेकिन Electric Two-Wheeler पर मिलने वाली Subsidy हुई आधी