मुंबई में प्रवासी मजदूरों का प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2020

मुंबई। मुंबई पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंटों पर उन संदेशों को पोस्ट करने के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कारण मंगलवार को उपनगरीय बांद्रा में कथित तौर पर बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों का जमावड़ा लग गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पास के नवी मुंबई के निवासी विनय दुबे को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया। उससे फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसके पोस्ट को लेकर पूछताछ की गई। अधिकारी ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उसने मांग की थी कि महाराष्ट्र सरकार प्रवासियों के जाने की व्यवस्था करे, जो कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन में फंसे हुए हैं और अपने मूल स्थानों पर वापस जाना चाहते हैं।  

इसे भी पढ़ें: टीवी पत्रकार ने लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए विशेष ट्रेनें चलाए जाने की बताई खबर, पुलिस ने हिरासत में लिया 

उन्होंने बताया कि उसने इस मुद्दे को लेकर ट्वीट भी किया था और धमकी दी थी कि प्रवासी मजदूरों को उनके मूल स्थानों पर ले जाने के लिए 18 अप्रैल तक रेलगाड़ियों की व्यवस्था अगर नहीं की गई तो देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। दुबे को शुरू में नवी मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया और बाद में उसे उपनगरीय बांद्रा की पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि बांद्रा पुलिस स्टेशन में उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि उसके सोशल मीडिया संदेशों से मजदूरों का विरोध भड़का है। गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर बाद बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास 1,000 से अधिक प्रवासी मजदूर जमा हो गए, जिनमें से अधिकांश बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के थे।

इसे भी देखें : Mumbai, Surat में Lockdown क्यों हुआ फेल, Airlines और Railway से कैसे मिलेगा Refund 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा