RCB vs SRH: बेंगलोर ने हैदराबाद को 67 रनों से हराया, वानिंदु हसरंगा ने लिए 5 विकेट

By अंकित सिंह | May 08, 2022

पहले बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी और बाद में गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 67 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जीत के लिए सनराइजर्स हैदराबाद को 193 रन बनाने थे। हालांकि हैदराबाद की टीम 125 रन ही बना सकी। हैदराबाद की ओर से सबसे ज्यादा राहुल त्रिपाठी ने 58 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। हैदराबाद के दोनों ओपनर यानी कि अभिषेक शर्मा और केन विलियमसन शून्य पर ही आउट हो गए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से वानिंदु हसरंगा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 1 के साथ 18 रन दिए और पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। दो विकेट जोश हेजलवुड के खाते में गया। इस जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने पॉइंट टेबल में अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है। फिलहाल उसके पास 12 अंक हो गए हैं और वह चौथे स्थान पर बनी हुई है। 

इसे भी पढ़ें: एक ओर अमित शाह के साथ डिनर, दूसरी ओर ममता की तारीफ, आखिर कौन सा शॉट खेलने की कोशिश कर रहे हैं गांगुली

मौजूदा आईपीएल में वह तीसरी बार पहली गेंद पर खाता खोले बगैर आउट हुए। कप्तान फाफ डुप्लेसी और युवा रजत पाटीदार ने हालांकि टीम पर इसका असर नहीं पड़ने दिया। पाटीदार ने चौथे ओवर में भुवनेश्वर कुमार तो वहीं डुप्लेसी ने त्यागी के खिलाफ छक्का लगाकर अपने इरादे जता दिये।  पावर प्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 47 रन हो गया। आठवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आये उमरान मलिक के ओवर से 20 रन बने जिसमें डुप्लेसी का छक्का और चौका शामिल था। डुप्लेसी ने 12वें ओवर में त्यागी के खिलाफ चौका जड़कर 33 गेंद में अपना अर्धशतक और टीम के रनों का शतक पूरा किया। मौजूदा सत्र में यह उनकी तीसरी अर्धशतकीय पारी है। अगले ओवर में गेंदबाजी के लिए आये सुचित ने राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच कराकर रजत पाटीदार को पवेलियन भेज दूसरी सफलता हासिल की। क्रीज पर आये मैक्सवेल ने इसी ओवर में छक्का जड़कर अपने इरादे जता दिये। उन्होंने 16वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ छक्का लगाकर रन गति को बढ़ाया। ग्लेन मैक्सवेल 19वें ओवर में कार्तिक त्यागी के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में एडेन मार्कराम को कैच थमा बैठे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने छक्का लगाया। कार्तिक को 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर त्रिपाठी ने जीवनदान दिया और गेंद छक्के के लिए चली गयी। कार्तिक ने अगली दो गेंदों में छक्का और आखिरी गेंद पर चौका जड़कर टीम के स्कोर को 190 के पार पहुंचाया।

प्रमुख खबरें

Amritpal Singh News: सांसदी बचाने की आखिरी कोशिश? Amritpal Singh ने Lok Sabha Speaker को पत्र लिख मांगी छुट्टी

केरल में 100 सीटों का टारगेट लेकर मैदान में कांग्रेस, भीतरघात की चुनौती

Congress Leader सोनिया गांधी की सेहत स्थिर, Delhi के Ganga Ram Hospital ने दिया Health Update

Vastu Tips: Couple Photo लगाते वक्त न करें ये बड़ी गलती, वरना Relationship में आ जाएगी दरार