बांग्लादेशी सेना ने शीर्ष पदों पर बड़ा फेरबदल किया, मेजर जनरल Ziaul Ahsan को हटाया गया

By Prabhasakshi News Desk | Aug 06, 2024

ढाका । बांग्लादेश ने सेना में शीर्ष पदों पर बड़ा फेरबदल किया, जिसके तहत राष्ट्रीय दूरसंचार निगरानी केंद्र (एनटीएमसी) के महानिदेशक मेजर जनरल जियाउल अहसन को सेवा से मुक्त कर दिया गया है। मीडिया में आई खबर से यह जानकारी मिली। यह फेरबदल आरक्षण प्रणाली को लेकर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के चलते शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ने के एक दिन बाद किया गया है। ‘ढाका ट्रिब्यून’ अखबार ने सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस डिपार्टमेंट’ (आईएसपीआर) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति का हवाला देते हुए अपनी खबर में कहा कि मेजर जनरल जियाउल अहसन को सेवा से मुक्त कर दिया गया है। 

प्रमुख खबरें

दिशा सालियान मामले में Sanjay Raut का आरोप, ठाकरे परिवार को फंसाने के लिए दूसरों का इस्तेमाल

DUSU Election में ABVP ने NSUI को 3-0 से हराया, छात्र सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा

Chess Olympiad: D Gukesh और Arjun Erigaisi की जीत से भारत ने Spain को 3-1 से हराया

Gurugram में 19वीं मंजिल से गिरे 2 मजदूर, 1 की मौत के बाद निर्माण स्थल पर भारी हंगामा