बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को 104 रनों से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2020

पोटचेफ्सट्रूम (दक्षिण अफ्रीका)। बांग्लादेश ने आलराउंड खेल के दम पर मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 104 रन से हराकर गुरुवार को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर तनजीद हसन (80), शहादत हुसैन (74) और तौहीद हृदय (51) के अर्धशतकों की मदद से पांच विकेट पर 261 रन बनाये। 

दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाये। बांग्लादेश के दो बल्लेबाज तो रन आउट हुए। आफ स्पिनर फेको मोलेटसेन ने 41 रन देकर दो जबकि टियान वान वुरेन ने 46 रन देकर एक विकेट लिया। 

इसे भी पढ़ें: टीम इंडिया की जीत के बाद बोले रोहित शर्मा- नहीं जानता था सुपरओवर में क्या करना है?

इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया। बायें हाथ के स्पिनर रकीबुल हसन ने 19 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि तंजीम हसन साकिब ने दो विकेट हासिल किये जिससे बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को 42.3 ओवर में 157 रन पर आउट कर दिया। मध्यक्रम के बल्लेबाज ल्यूक बियुफोर्ट ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सर्वाधिक 60 रन बनाये जबकि जोनाथन बर्ड ने 35 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश छह फरवरी को दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। 

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत