Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 06, 2026

ढाका, छह अक्टूबर बांग्लादेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि प्रतिबंधित अवामी लीग के साथ ‘‘सुलह’’ करना ‘‘बुरी बात नहीं’’ है, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली पार्टी को ऐसी प्रक्रिया शुरू करने के लिए अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए आगे आना होगा। प्रधानमंत्री के सूचना सलाहकार जाहिद उर रहमान ने यहां संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। बांग्लादेश की राजनीति और अर्थव्यवस्था में व्याप्त असहज स्थिति के बीच, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) नीत सरकार के किसी नेता की ओर से सुलह की दिशा में यह पहली टिप्पणी मानी जा रही है।

रहमान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अवामी लीग के सक्रिय कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सुलह की पहल करना बुरी बात नहीं है। बल्कि, अगर ऐसी पहल की जाती है तो यह अच्छा होगा।’’ जाहिद ने कहा, ‘‘उन्हें (मध्यस्थों को) अवामी लीग से संपर्क करना चाहिए। सुलह की प्रक्रिया शुरू करने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत के जरिए बुनियादी आधार तैयार करना जरूरी है।

अगर यह सुनिश्चित हो जाता है तो इस मुद्दे पर चर्चा की जा सकती है।’’ हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ‘‘मध्यस्थ’’ से उनका आशय किससे है।

प्रमुख खबरें

Adani Group करेगा 120 अरब डॉलर का निवेश, Jefferies ने रिपोर्ट में दी जानकारी

Punjab Polls: नशाखोरी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्या, अकाली दल से गठबंधन के साथ अमित शाह ने पंजाब से किए ये 4 वादे

प्रकाश पर्व पर NDA परिवार में लौटा SAD, PM Modi बोले- पंजाब और पंजाबियों का हित सर्वोपरि

NCB और DEA का अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट पर एक्शन, अमेरिका से डिपोर्ट BTech आरोपी समेत 6 गिरफ्तार