भारतीय सेना के साथ बांग्लादेश की बड़ी बैठक, ईरान जंग के बीच क्या बड़ा खेल?

By अभिनय आकाश | Apr 03, 2026

भारत और बांग्लादेश के बीच एक बड़ी बैठक हुई। बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम रियाज हमीदुल्लाह ने भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की और आपको बता दें यह सिर्फ एक औपचारिक बैठक नहीं थी। यह मुलाकात ऐसे वक्त में हुई जब पहले से दुनिया भर में हालात खराब हैं और खुद बांग्लादेश मुसीबत में फंसा हुआ है। बैठक में दोनों पक्षों ने साफ तौर पर यह संकेत दिए कि भारत और बांग्लादेश अब अपने रक्षा संबंधों को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं। खासतौर पर संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण, सैनिकों के आदान-प्रदान और नए रक्षा सहयोग के रस्ते पर गहन चर्चा हुई। इस मुलाकात के मायने इसलिए बड़े हैं क्योंकि यह मुलाकात ऐसे समय पर हो रही है जब पूरे क्षेत्र में भू-राजनीतिक हलचल बढ़ी हुई है। ऐसे में भारत और बांग्लादेश का एक साथ ताना क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए बड़ा संकेत माना जा रहा है।  

इसे भी पढ़ें: India MEA Briefing: पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व में बढ़ते संकट के बीच भारत पूरी तरह अलर्ट, Hormuz पर UK की बैठक में विदेश सचिव ने लिया हिस्सा

यूनुस के राज में बॉयकॉट इंडिया जैसे अभियान और पाकिस्तान के साथ बढ़ती नजदीकियों ने भारत की चिंता बढ़ा दी थी। क्योंकि यूनुस आए दिन भारत के खिलाफ बयानबाजी करते नजर आते थे और उनके ही राज में बांग्लादेश में कट्टरपंथी संगठनों ने खूब उत्पात भी मचाया। लेकिन अब तारिक रहमान के नेतृत्व में नई सरकार ने रुख बदलते हुए भारत के साथ संबंध सुधारने की कोशिश की है और यही वजह है कि आज दोनों देशों के बीच बातचीत सहयोग और भरोसा फिर से पटरी पर लौटता दिखाई दे रहा है और इसी बीच बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम रियाज हमीदुल्लाह ने भारत की सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की और देखा जाए तो यह मुलाकात भी एक बड़े बदलाव के तौर पर देखी जा रही है।

प्रमुख खबरें

NITI Aayog की राज्यों को सलाह, Data Center को रणनीतिक बुनियादी ढांचा मानकर बनाएं नीतियां

DGCA ने उड़ानों में Mobikins MK PB 04 पावर बैंक ले जाने पर लगाई रोक

Shai Hope बने T20I में 3 शतक लगाने वाले पहले West Indies बल्लेबाज, हैदराबाद में रचा इतिहास

Jal Jeevan Mission 2 और VB-G RAM G के बीच तालमेल के लिए 5 प्राथमिकताएं तय