बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने का फैसला चिंताजनक: भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2025

भारत ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी की सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाए जाने का निर्णय चिंताजनक है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “उचित प्रक्रिया अपनाए बिना अवामी लीग पर प्रतिबंध एक चिंताजनक घटनाक्रम है।” उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा, “लोकतांत्रिक देश होने के नाते भारत स्वाभाविक रूप से लोकतांत्रिक स्वतंत्रता में कटौती और खत्म होती राजनीतिक भागीदारी से चिंतित है। हम बांग्लादेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और समावेशी चुनाव जल्द से जल्द कराने का पुरजोर समर्थन करते हैं।”

वहीं, ढाका का कहना है कि अवामी लीग और उसके सभी संबद्ध निकायों की सभी गतिविधियों पर तब तक प्रतिबंध रहेगा जब तक कि पार्टी के नेताओं और सदस्यों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण में जारी मुकदमा पूरा नहीं हो जाता।

यूनुस के प्रवक्ता शफीकुल आलम ने भारत की प्रतिक्रिया के बाद एक बयान में कहा कि यह प्रतिबंध बांग्लादेश की राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा करने, हसीना सरकार के खिलाफ आंदोलन में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण के वादी व गवाहों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम