बांग्लादेश में नवनिर्वाचित सांसद तीन जनवरी को लेंगे शपथ, बीएनपी करेगी बहिष्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2019

 ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नवनिर्वाचित सांसद शपथ नहीं लेंगे क्योंकि पार्टी ने चुनाव परिणामों को खारिज किया है। यह घोषणा बीएनपी ने मंगलवार को की जिसकी प्रमुख खालिदा जिया जेल में बंद हैं। बीएनपी की ओर से यह घोषणा सरकार के इस ऐलान के कुछ घंटे बाद आयी कि नवनिर्वाचित सांसद तीन जनवरी को शपथ लेंगे। बीएनपी ने चुनाव परिणामों को ‘‘ढोंग’’ बताते हुए खारिज कर दिया था और फिर से चुनाव कराने की मांग की थी। बीएनपी को 300 सदस्यीय संसद में पांच सीटें मिली हैं। प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ताधारी गठबंधन ने 11वें आम चुनावों में प्रचंड जीत दर्ज करके लगातार तीसरा कार्यकाल सुनिश्चित कर लिया है।


यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में विपक्षी गठबंधन ने चुनाव को खारिज किया, फिर से मतदान कराने की मांग की

बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा, ‘‘हमने चुनाव परिणामों को खारिज कर दिया है। हम अपना विधिक संघर्ष और अन्य कदम उठाना जारी रखेंगे।’’ बीएनपी की सहयोगी गोनोफोरम ने दो सीटें जीती हैं। गोनोफोरम प्रमुख कमाल हुसैन ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व में अवामी लीग और उसके वफादार चुनाव आयोग ने दुनिया को दिखाया है कि एक स्वतंत्र एवं संप्रभु देश की चुनावी प्रणाली को कैसे नष्ट किया जाता है।’’ फखरुल ने मुख्य चुनाव आयुक्त के एम नुरुल हुदा पर सबसे पक्षपाती व्यक्ति होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी मतदान में धांधली के सभी सबूत एकत्रित कर रही है और फिर ‘‘हम अपने गठबंधन सहयोगियों से बात करने के बाद आगे बढ़ेंगे।’’

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal