Bangladesh Political Crisis: विदेश मंत्री से मिले राहुल गांधी, कार्ति चिदंबरम बोले- हम भारत सरकार के साथ

By अंकित सिंह | Aug 05, 2024

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा के मानसून सत्र से इतर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। दोनों ने बांग्लादेश के हालिया घटनाक्रम पर चर्चा की। कांग्रेस सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। बांग्लादेश में राजनीतिक संकट पर कांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम ने कहा कि हमें यह देखने को मिला कि वर्तमान स्थिति हमारी सीमा सुरक्षा को कैसे प्रभावित करने वाली है। यदि बांग्लादेश में कोई भारतीय नागरिक हैं तो हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सभी सुरक्षित हैं। 

इसे भी पढ़ें: गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर लैंड हुआ शेख हसीना का विमान, राजनीतिक शरण के अनुरोध को ब्रिटेन ने ठुकराया

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। संसद भवन के कक्ष में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश में हुए हालात की जानकारी दी है। पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा की खबर है। भारत का स्टैंड पूरे मुद्दे पर क्या होगा। भारत रणनीतिक, राजनयिक और सैन्य तौर पर कैसे आगे बढ़ेगा। इस बात को लेकर चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है कि अप्रोपिएशन बिल लोकसभा में पारित हुआ। उसके बाद पीएम मोदी संसद भवन के कमरे में गए। उनके पीछे पीछे विदेश मंत्री एस जयशंकर भी पहुंचे। जिसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि बांग्लादेश में जो हालात है। शेख हसीना का इस्तीफा हो गया। सेना द्वारा अंतरिम सरकार बनाई जाएगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर