टेस्ट सीरीज खेलने श्रीलंका पहुंची बांग्लादेश की टीम, 21 अप्रैल से होगा मुकाबला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2021

कोलंबो। बांग्लादेश क्रिकेट टीम दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने के लिए सोमवार को यहां पहुंची। इस श्रृंखला को कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल स्थगित किया गया था। बांग्लादेश की टीम कतुनायके में दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलने से पूर्व नेगोमबो में एक रिसॉर्ट में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहेगी। पहला टेस्ट पाल्लेकल में 21 से 25 अप्रैल तक खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट भी इसी स्थल पर 29 अप्रैल से खेला जाएगा। ये दोनों मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं।

इसे भी पढ़ें: कप्तान मॉर्गन ने शीर्ष क्रम के इन बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों की तारीफ की

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने कहा कि मैचों का आयोजन खाली स्टेडियम में किया जाएगा लेकिन कड़े स्वास्थ्य दिशानिर्देशों के बीच पाल्लेकल स्टेडियम में मीडिया को दोनों टेस्ट कवर करने की स्वीकृति होगी। सभी मीडियाकर्मियों को दो आरटी-पीसीआर परीक्षण कराने होंगे जबकि रोजाना उनका एंटीजेन परीक्षण होगा। बांग्लादेश ने मार्च 2017 में श्रीलंका के पिछले दौरे पर पहली बार टेस्ट मैच जीतते हुए श्रृंखला 1-1 से बराबर की थी।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख