World Cup 2023 को लेकर शिखर धवन का आया बयान, कहा- बांग्लादेश दौरे से शुरू होगी तैयारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2022

क्राइस्टचर्च। भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान शिखर धवन ने बुधवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में टीम की हार के बाद कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों का मुकाबला भारत में अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारियों के हिसाब से ‘अधिक व्यावहारिक दौरा’ होगा। श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच बारिश से धुल जाने के कारण भारत तीन मैचों की वनडे श्रृंखला 0-1 से हार गया। 

धवन ने उम्मीद जतायी की बांग्लादेश में मौसम अच्छा होगा। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने इस दौरान शानदार तरीके से टीम का नेतृत्व किया और चतुराई से अपने गेंदबाजों में बदलाव किया। उन्होंने कहा कि हम जब भी क्रिकेट खेलते है तब खुद से बेहतर करना चाहते है। बारिश से प्रभावित मैचों में भी हमने अच्छा किया।  हम जानते थे कि 20 ओवरों पर ही नतीजा निकलेगा। पिछले कुछ सप्ताह से ऐसा मौसम हमारा पीछा कर रहा है।’’ उन्होंने गेंदबाजों का समर्थन करते हुए कहा कि डेरिल मिशेल (25 रन पर तीन विकेट) लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। एडल मिलने (57 रन पर तीन विकेट) मामूली तौर पर चोटिल थे लेकिन लय में होने के कारण मैच खेलना चाहते थे। अब हमारा ध्यान आगामी टेस्ट श्रृंखला पर होगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर