दिल्ली हवाई अड्डे पर बांग्लादेशी नागरिक सोने की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार: सीमा शुल्क

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2024

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर एक बांग्लादेशी नागरिक को लगभग 82 लाख रुपये मूल्य के सोने की तस्करी करने के आरोप गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि आरोपी को बुधवार को दुबई से यहां पहुंचने के बाद रोका गया। विभाग ने बताया कि यात्री के सामान की विस्तृत जांच और यात्री की तलाशी में चार अंडाकार गीले कैप्सूल बरामद हुए, जिनमें सोने का पेस्ट होने का संदेह था।

विभाग ने बताया कि इसका कुल वजन 1,259 ग्राम था, जिसे यात्री ने मोजे में छिपाया था। सीमा शुल्क विभाग ने एक बयान में कहा है कि यात्री के पास से बरामद सोने के पेस्ट से 1,101 ग्राम वजन का सोने की छड़ प्राप्त हुई जिसका कुल मूल्य 81.76 लाख रुपये है। विभाग ने बताया कि सोना जब्त करने के साथ ही यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

RSS को भाजपा से जोड़कर समझना बड़ी गलती, Mohan Bhagwat ने ऐसा क्यों कहा?

थाईलैंड ट्रिप का बदल जाएगा बजट: 2026 में लैंड ऑफ स्माइल्स में घूमने के लिए बढ़ा लें अपनी सेविंग्स, जानें कतना होगा खर्च

असम में PM Modi ने किया फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास, कांग्रेस पर जमकर बरसे

चिल्लई कलां की शुरुआत के साथ ही Kashmir में हुई बर्फबारी, दो महीने का सूखा खत्म