बीजेपी का AAP-कांग्रेस पर तंज, शाहीनबाग़ में बांग्लादेशी-रोहिंग्या के अवैध ठिकानों को बचाने के लिए सड़क पर लेटने वालों को जनता भी लेटा देगी

By अभिनय आकाश | May 09, 2022

दिल्ली के शाहीन बाग में आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यहां एमसीडी की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. लोगों के विरोध को देखते हुए CRPF की एक कंपनी अतिरिक्त दिल्ली पुलिस के साथ लॉ एंड ऑर्डर के लिए लगाई गई थी। शाहीन बाग में अतिक्रमण कार्रवाई पर बवाल मचते दिख रहा है. कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बुलडोजर के सामने आ बैठ विरोध जताने लगे। देखते ही देखते मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। एक वकील ने शाहीन बाग समेत दक्षिणी दिल्ली के दूसरे इलाकों में नगर निगम की तरफ से की जा रही अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के खिलाफ मामला रखा है। पूरे मामले को लेकर आज बीजेपी ने प्रेस कॉनफ्रेंस करते हुए आप और कांग्रेस पर निशाना साधा है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पहुंचने से पहले नवनीत राणा का तंज, किसी काम के नहीं हैं उद्धव, फडणवीस से सीखना चाहिए राज्य कैसे चलाया जाता है

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये बांग्लादेशी-रोहिंग्या इस देश के नहीं हैं, उनको भारत की किसी भी चीज़ पर अधिकार नहीं है। विपक्ष के लोग जब दंगा होता है तब चुप रहते हैं और जब दंगाइयों पर कार्यवाई होती है तो वो उसे साम्प्रदायिक बता देते हैं। कांग्रेस और आप तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित हैं। मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जिन लोगों को केजरीवाल लुटेरा बताते थे आज वो उनके साथी बन गए हैं। कुलजिंदर सिंह जैसे पुलिसकर्मी जो खुद नशा तस्करों के चहेते हैं और उनके इशारों पर काम करते हैं। आप की सरकार ऐसे पुलिस अफसरों को बढ़ावा दे रही है।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi की नम आंखों से विदाई, Argentina की जर्सी में 21 साल के सफर का हुआ अंत

इतिहास आपको बेहतर नजरिए से देखेगा, Ajit Agarkar के इस्तीफे पर Gautam Gambhir का आलोचकों को करारा जवाब, लिखा इमोशनल पोस्ट

बेहतरीन नेतृत्व, विष्णु अवतार...प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की जनसेवा पर दुनियाभर के नेताओं ने क्या-क्या कहा?

Black Sea में मालवाहक जहाज पर हमले के बाद सुरक्षित निकाले गए 3 भारतीय नागरिक