आयोग ने तय किए 197 अजब-गजब चुनाव चिह्न, पुरुष प्रत्याशियों को मिला चूड़ी चुनाव चिह्न

By निधि अविनाश | Feb 01, 2022

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले है और इसी को देखते हुए चुनाव आयोग ने निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिह्न तय किए हैं। चनाव आयोग द्वारा तय किए यह चिह्न काफी अजीबों-गरीब हैं। इसमें किसी को चूड़ियां नहीं तो किसी को कूड़ादान चिह्न दिया गया है। बता दें कि, चुनाव आयोग ने इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए 197 चुनाव चिह्न की लिस्ट जारी की है। सभी उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्रों में इन चुनावों चिन्हों में से तीन को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज किया था। 

चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए चिह्न

अलमारी, सेब, आटो रिक्शा, एयर कंडीशनर, बेबी वाकर, गुब्बारा, चूडिय़ां, फलों की टोकरी, बल्ला, बल्लेबाज, बैटरी टार्च, मोतियों का हार, बेल्ट, साइकिल पंप, दूरबीन, बिस्किट, ब्लैक बोर्ड, बक्सा, ब्रेड, ब्रेड टोस्टर, ईंटें, ब्रीफकेस, ब्रश, बाल्टी, केक, कैलकुलेटर, कैमरा, कैन, शिमला मिर्च, कारपेट, कैरमबोर्ड, फूलगोभी, सीसीटीवी कैमरा, जंजीर, चक्की, चपाती रोलर, चप्पलें, शतरंज बोर्ड, चिमनी, चिमटी, कोट, कंप्यूटर, चारपाई, क्रेन, घन, कप-प्लेट, हीरा, डिश एंटीना, कान की बालियां, बिजली का खंभा, लिफाफा, बांसुरी, फुटबाल, फ्राक, गैस सिलिंडर, गैस का चूल्हा, अदरक, अंगूर, हाथ गाड़ी, हारमोनियम, टोपी, हेडफोन, हेलीकाप्टर, हेलमेट, आइसक्रीम, प्रेस, कटहल, केतली, लेडीज पर्स, लैपटाप, कुंडी, लेटर बाक्स, लाइटर, लूडो, लंच बाक्स आदि।

प्रमुख खबरें

UNGA 81st Session | भारत की कूटनीतिक सक्रियता, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईयू और नाउरू के नेताओं से की उच्चस्तरीय चर्चा

Houthi हमलों के बीच ब्रिटेन Saudi Arabia के सैन्य विमानों को हवा में देगा ईंधन

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट