BOB ने कर्ज ब्याज दर मे वृद्धि की घोषणा की, बढ़ी हुई दर 7 मई से होगी प्रभावी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2019

नयी दिल्ली। सरकारी स्वामित्व वाले बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने धन की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में शनिवार को 0.05 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की। बढ़ी हुई दर सात मई से प्रभावी होगी।

BOB ने एक दिन के कर्ज पर ब्याज दर को 8.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.30 प्रतिशत कर दिया है। बैंक ने एक महीने और तीन महीने के कर्ज पर ब्याज दर बढ़ाकर क्रमशः 8.35 प्रतिशत और 8.45 प्रतिशत कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: RBI ने की रेपो दर में 0.25% कटौती, साल के निचले स्तर पर आयी मुख्य ब्याज दर

बीओबी ने शेयर बाजार बीएसई को जानकारी दी है कि छह महीने एवं एक साल की अवधि के कर्ज पर एमसीएलआर को बढ़ाकर क्रमशः 8.65 प्रतिशत एवं 8.70 फीसदी कर दिया गया है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह