बैंक आफ इंडिया अपने जीवन बीमा संयुक्त उपक्रम में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2019

नयी दिल्ली। बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने जीवन बीमा क्षेत्र के संयुक्त उपक्रम जेवी स्टार यूनियन दाई ईचि लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की 25.05 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,106 करोड़ रुपये में बेचेगी। बैंक ने 6.48 करोड़ शेयर यानी 25.05 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव दिया है। कंपनी ने इसके लिये 170.50 रुपये प्रति शेयर की आधार दर तय की है। इस हिसाब से इस बिक्री से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक को 1,106 करोड़ रुपये मिलेंगे।

बैंक ने प्रस्तावित बिक्री के लिये 12 अप्रैल तक गैर-बाध्यकारी बोली आमंत्रित की है। जेवी स्टार यूनियन दाई ईचि लाइफ इंश्योरेंस कंपनी बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और दाई ईचि लाइफ की संयुक्त उपक्रम है।

इसे भी पढ़ें: नोटबंदी के बाद कर अपराध से जुड़े संदिग्ध लेनदेन में 14 गुणा वृद्धि: FIU

प्रमुख खबरें

Chennai में बनेगा देश का सबसे बड़ा AI Center, L&T को मिला 15,000 करोड़ का Mega Order

Electronics और Clean Energy को बूस्ट: Rare Earth Magnets के स्थानीय उत्पादन के लिए Indian Government का बड़ा फैसला

IPL Update: Ashwin ने CSK के Coach के लिए लिया Eoin Morgan का नाम, MS Dhoni तय करेंगे भविष्य की रणनीति

WTC Final की रेस में पिछड़ा India तो Gautam Gambhir पर उठे सवाल, बचाव में उतरे Amit Mishra ने मांगा थोड़ा और समय