By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2020
नयी दिल्ली। बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि 30 सितंबर को खत्म हुई वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही में उसका संचयी शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक बढ़कर 543.47 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में 257.31 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि जुलाई-सितंबर 2020 के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 12,477.79 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वर्ष की समान अवधि में 12,062.55 करोड़ रुपये थी।