बैंकों का NPA फिलहाल प्रबंधन के दायरे में, आईबीसी में सुधार की गुजाइश: RBI गवर्नर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2021

मुंबई। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बृहस्पतिवार को कहा कि बैंकों की दबाव वाली संपत्तियों की स्थिति ‘अब प्रबंधन के दायरे’में दिख रही है। उन्होंने कहा कि महामारी की दूसरी लहर के बावजूद सकल गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) की स्थिति स्थिर रही है। दास ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’और ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बैंकिंग प्रणाली का सकल एनपीए (जीएनपीए) 7.5 प्रतिशत पर है। वहीं गैर-बैंक ऋणदाताओं के मामले में यह और कम है। मार्च तक बैंकिंग तंत्र का जीएनपीए 7.48 प्रतिशत पर था। यह किस्तों के भुगतान पर रोक की अवधि के बाद बैंकों के लिए पहली तिमाही थी।

प्रमुख खबरें

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में Sourav Gurjar गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द