बांसुरी स्वराज बोलीं- ऑपरेशन सिंदूर न केवल एक सैन्य अभियान था, बल्कि न्याय के लिए एक नया संकल्प था

By अंकित सिंह | May 26, 2025

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की सदस्य भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने ऑपरेशन सिंदूर के उद्देश्य की पुष्टि की और आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति में प्रतिमान बदलाव का वर्णन किया। एएनआई से बात करते हुए स्वराज ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न केवल एक सैन्य अभियान था, बल्कि न्याय के लिए एक नया संकल्प था जिसे भारत ने दुनिया के सामने पेश किया है। आज के मन की बात एपिसोड में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेड-इन-इंडिया तकनीक और मेड-इन-इंडिया हथियारों के बारे में बात की।

इसे भी पढ़ें: World Threat Assessment Report 2025 में India, China, Pakistan के बारे में जो कुछ कहा गया है वो आपको जरूर पढ़ना चाहिए

यूएई की यात्रा का वर्णन करते हुए, भाजपा सांसद स्वराज ने अमीराती समाज के विभिन्न वर्गों से मिले समर्थन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यूएई ने एक ठोस मित्र की भूमिका निभाई है। भारत के साथ मिलकर, स्पष्ट समर्थन का संदेश दिया है। उसने पूरा समर्थन दिया है और जिस तरह का समर्थन हमें वहां मिला, वह न केवल नेतृत्व से बल्कि भारतीय प्रवासियों से भी देखने लायक था और दिलों को खुश कर गया। स्वराज ने यह भी रेखांकित किया कि दुनिया ऑपरेशन सिंदूर के आदर्श वाक्य के पीछे की भावना को समझ रही है। "ऑपरेशन सिंदूर ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सिंदूर अब 'श्रृंगार' का पर्याय नहीं है, बल्कि बहादुरी और शक्ति का प्रतिबिंब भी है।

प्रमुख खबरें

Exit Polls 2026 | पश्चिम बंगाल में कमल की आहट, दक्षिण में विजय का धमाका और केरल में बदलाव के संकेत

Narsimha Jayanti 2026: भक्त प्रह्लाद के लिए Lord Vishnu ने लिया था यह अवतार, जानें पूजा विधि और महत्व

उधारी का NATO और खाली कटोरा, अमेरिका-ईरान संघर्ष की तपिश Pakistan को खा रही हैं, आयात बिल ने बढ़ाई Shehbaz Sharif की चिंता

US Iran War | ठूंस-ठूंसकर भरे सूअर की तरह दम घुट रहा है, Donald Trump ने परमाणु समझौते तक ईरान की नाकेबंदी जारी रखने की धमकी दी