Travel Tips: Rajasthan का 'चेरापूंजी' Banswara, Monsoon में 100 द्वीपों वाला यह शहर बन जाता है जन्नत

By अनन्या मिश्रा | Jul 10, 2026

जब भी राजस्थान का नाम आता है, तो मन में रेगिस्तान की तस्वीर जरूर आती है। ऐसे में लोग कल्पना भी नहीं कर पाते हैं कि यहां पर कोई हिल स्टेशन या आइलैंड भी हो सकते हैं। हिल स्टेशन माउंट आबू के बारे में तो लोग जानने लगे हैं। लेकिन इस राज्य में एक ऐसी जगह भी है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इस जगह का नाम बांसवाड़ा है। क्या आप जानते हैं बांसवाड़ा शहर में 10-20 नहीं बल्कि 100 द्वीप हैं। ऐसे में आइए जानते हैं 100 द्वीपों वाले इस शहर के बारे में.

इसे भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra 2026: सिर्फ मंदिर दर्शन की भूल न करें, इन फेमस जगहों के बिना अधूरी है यात्रा

बांसवाड़ा में कहां घूमें

अगर इस मॉनसून आप भी कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो बांसवाड़ा एक परफेक्ट ऑफबीट लोकेशन हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बांसवाड़ा में आप क्या-क्या एक्सप्लोर कर सकते हैं।

चाचा कोटा गांव

बांसवाड़ा से करीब 34 किमी दूर चाचा कोटा गांव स्थित है। यह जगह आपको स्कॉटलैंड जैसी वाइब दे सकता है। चाचा कोटा गांव माही बांध के पास है। बताया जाता है कि किसी चाचा के नाम पर ही इस जगह का यह नाम पड़ा है।

लोढ़ी काशी 

यह जगह राजस्थान में छोटी काशी के नाम से फेमस है। यहां पर साढ़े 12 शिवलिंग हैं, जिनका अपना-अपना धार्मिक महत्व है। लोढ़ी काशी मंदिर की भव्यता के अलावा आस्था का बड़ा केंद्र है।

त्रिपुरा सुंदरी मंदिर 

यह एक प्राचीन मंदिर है, जहां पर त्रिपुरा सुंदरी मां का शक्तिपीठ है। इनको माताबारी के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है।

सिंहपुरा वॉटरफॉल

बता दें कि बांसवाड़ा से करीब 26 किमी दूर सिंहपुरा वॉटरफॉल है। सिंहपुरा वॉटरफॉल इस शहर के सेंटर ऑफ अट्रैक्शन में से एक है। यह झरना करीब 100 मीटर की ऊंचाई से गिरता है। अगर आपको नेचर के बीच समय बिताना पसंद है, तो यह जगह आपको निराश नहीं करेगी।

प्रमुख खबरें

Banking Jobs 2024: इंडियन बैंक में 2500 पदों पर होगी भर्ती, 100 नई Branches खोलकर बैंक बढ़ाएगा अपनी मौजूदगी

उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से दिया इस्तीफा

Trump Administration की कार्रवाई पर US Court की टिप्पणी, Israel-Gaza विवाद पर विरोध करना मौलिक अधिकारों का हिस्सा

नेपाल में भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या 788 पहुंची, 2500 से अधिक लोग लापता