बराक ओबामा कोरोना वायरस से संक्रमित, पीएम मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2022

वाशिंगटन।अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ओबामा ने सभी अमेरिकियों से अपील की कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आने के बावजूद वे टीकाकरण अवश्य कराएं। ओबामा (60) ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की हाल में पुष्टि हुई है। पिछले करीब दो दिन से मेरे गले में खराश थी, लेकिन मैं ठीक महसूस कर रहा हूं।’’ उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मिशेल ओबामा संक्रमित नहीं हैं। पूर्व राष्ट्रपति ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘ शुक्र है कि मैंने और मिशेल ने टीकाकरण करा लिया था और बूस्टर खुराक भी ली है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह इस बात की याद दिलाता है कि भले ही मामलों की संख्या कम हो गई है, पर आपको टीकाकरण कराना चाहिए और बूस्टर खुराक लेनी चाहिए, ताकि आप में संक्रमण के गंभीर लक्षण नहीं हों और आप अन्य लोगों को संक्रमित नहीं करें।’’

प्रमुख खबरें

Lava Viraat Curve 5G भारत में 21 सितंबर को होगा लॉन्च, मिलेगी 6000mAh Battery

UP में कानून का राज, CM Yogi बोले- अपराधी या तो जेल में हैं या दूसरी दुनिया में

Canada को मिला EU का पहला Associate Member बनने का न्योता, मजबूत होंगे रणनीतिक रिश्ते

Gadchiroli से CJP का आदिवासी स्कूल ठीक करो अभियान, बुनियादी सुविधाओं पर रहेगा जोर