गणतंत्र बना बारबाडोस, 400 साल बाद ब्रिटिश शासन से हुआ मुक्त, सांद्रा मसोन बनीं पहली राष्ट्रपति

By अंकित सिंह | Dec 01, 2021

कैरेबियाई देश बारबाडोस अब ब्रिटिश शासन से मुक्त हो गया है। अब वह नया गणतंत्र देश बन गया है। सोमवार की देर रात ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपने राष्ट्र के प्रमुख के रूप में त्याग दिया और खुद को एक नया गणतंत्र घोषित किया। हालांकि, बारबाडोस अब भी 54 कॉमनवेल्थ देशों में गिना जाएगा लेकिन यहां ब्रिटेन की महारानी का शासन नहीं होगा। गणतंत्र मिलने के साथ ही बारबाडोस की जनता आधी रात को सड़कों पर आ गई और आजादी का जश्न मनाने लगी। देश में पहली बार राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई। सांद्रा मसोन को देश की पहली राष्ट्रपति बनाया गया। बारबाडोस के एक गणतंत्र में तब्दील होने के अवसर पर आयोजित समारोह की शुरुआत सोमवार देर रात में हुई जिसमें ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स सहित कई नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। 

इसे भी पढ़ें: ओमीक्रोन: ब्राजील में दो मामले, लातिन अमेरिका में भी सामने आया एक मामला

इस समारोह का आयोजन उस लोकप्रिय चौक पर हुआ जहां पिछले साल एक ब्रिटिश लॉर्ड की प्रतिमा हटायी गई थी। इस अवसर पर रात में जमकर आतिशबाजी की गई। पूरे द्वीप में स्क्रीन लगाई गई थी ताकि लोग उस घटना को देख सकें जिसमें कई कलाकारों के साथ एक ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। इसे ऑनलाइन भी प्रसारित किया गया, जिससे अमेरिका, कनाडा और उसके बाहर रहने वाले बोरबाडोस के नागरिकों ने उत्साह में संदेश पोस्ट किये। एक दर्शक ने लिखा, ‘‘सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’’ गणतंत्र बनने का अभियान दो दशक से भी अधिक समय पहले शुरू हुआ था और इसका समापन द्वीप की संसद द्वारा पिछले महीने दो-तिहाई बहुमत से अपना पहला राष्ट्रपति चुने जाने के साथ हुआ।

प्रमुख खबरें

1947 में सिर्फ सियासी आजादी मिली, Cultural Freedom नहीं: Rajnath Singh का बड़ा दावा

Delhi Market में Gold 156000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 5000 रुपये उछली

Vibe Movie Review | कॉमेडी और जासूसी के चक्कर में उलझी कुणाल खेमू की फिल्म, दूसरे हाफ में धीमी पड़ी रफ्तार

UPSC ESE 2027 का नोटिफिकेशन जारी, BTech पास युवाओं के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया