रीयल मैड्रिड ने बार्सिलोना को दी मात, नाराज दर्शकों ने कोच की कार को घेरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2021

बार्सीलोना।लियोनेल मेस्सी के जाने के बाद रीयाल मैड्रिड के खिलाफ ला लिगा के पहले ‘क्लासिको’ मैच में बार्सीलोना को 2 . 1 से पराजय झेलनी पड़ी जिसके बाद नाराज दर्शकों ने कोच रोनाल्ड कोमैन की कार को घेर लिया और उनके खिलाफ नारे भी लगाये। कोरोना महामारी के बाद यह पहला क्लासिको था जो 86000 दर्शकों के सामने खेला गया। कोच के साथ हुई बदसलूकी की क्लब ने निंदा की है और भविष्य में ऐसी घटना का दोहराव नहीं होने के लिये कड़ीकार्रवाई की बात भी कही है।

इसे भी पढ़ें: BNP Paribas Open का खिताब जीतने वाली तीसरी महिला बनीं पाउला बाडोसा

बार्सीलोना इस सत्र में बड़े प्रतिद्वंद्वियों से सारे मैच हार चुकी है। क्लब की आर्थिक अड़चनों के कारण मेस्सी और अन्य प्रमुख खिलाड़ी भी चले गए। अब टीम ला लिगा में शीर्ष पर काबिज रीयाल सोशिदाद से छह अंक पीछे नौवे स्थान पर है। मैड्रिड दूसरे स्थान पर है जबकि सोशिदाद ने एटलेटिको मैड्रिड से 2 . 2 से ड्रॉ खेलकर शीर्ष स्थान कायम रखा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

एक तरफ Middle East में जंग, दूसरी तरफ Delhi में India का दांव, अयातुल्ला खामेनेई के लिए भेजा शोक संदेश

Greater Noida West को मिली सुपर स्पेशलिटी सौगात, CM योगी ने किया कपिल देव के KDGS अस्पताल का उद्घाटन

SEBI का कस्टोडियंस के लिए नया फरमान: विनियमित और गैर-विनियमित सेवाओं को करना होगा अलग, नेटवर्थ के नियम भी बदले

Subedaar Movie Review | अनिल कपूर का दमदार अभिनय, लेकिन कमजोर कहानी ने फीका किया फिल्म का असर