रामचरित मानस पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मंत्री पर हमलों की बौछार, अश्विनी चौबे ने कहा- तुरंत करना चाहिए बर्खास्त

By अभिनय आकाश | Jan 12, 2023

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने तुलसीदास द्वारा लिखित रामचरितमानस को "समाज में नफरत फैलाता है" कहकर विवाद खड़ा कर दिया। नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के 15वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए मंत्री ने आगे कहा कि रामचरितमानस और मनुस्मृति समाज को विभाजित करने वाली पुस्तकें हैं। यह टिप्पणी भाजपा को अच्छी नहीं लगी जिसने बिहार के मंत्री पर विवादास्पद बयान से वोट बैंक को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। बिहार शिक्षा मंत्री के बयान पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि रामचरित मानस के बारे में जिसने कहा उन्हें ज्ञान सीखने की  आवश्कता है। उन्होंने करोड़ों लोगों की श्रद्धा पर जो चोट पहुंचाया है ये सनातन धर्मावलंबी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्हें देशवासियों से माफी मांगना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Bihar में कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज, उपेंद्र कुशवाहा को लेकर बड़ा दांव खेल सकते हैं सीएम नीतीश

राजद नेता ने कहा कि रामचरितमानस का विरोध क्यों किया गया और किस भाग का विरोध किया गया? निचली जाति के लोगों को शिक्षा प्राप्त करने की अनुमति नहीं थी और रामचरितमानस में कहा गया है कि निम्न जाति के लोग शिक्षा प्राप्त करने से वैसे ही जहरीले हो जाते हैं जैसे दूध पीने के बाद सांप हो जाता है। मनुस्मृति, रामचरितमानस, गुरु गोलवलकर की बंच ऑफ थॉट्स … ये किताबें ऐसी किताबें हैं जो नफरत फैलाती हैं। 

प्रमुख खबरें

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी