दिल्ली में 3 बजे रात तक खुले रहेंगे बार, AAP सरकार ने लिया फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने एक नीतिगत निर्णय लिया है जिसमें बार संचालकों को तड़के तीन बजे तक शराब परोसने की अनुमति दी जाएगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, सरकार ने आबकारी विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं और आबकारी नीति 2021-22 के अनुसार जल्द ही एक आदेश जारी होने की संभावना है। उन्होंने कहा, रेस्तरां में बार को अब तक देर रात एक बजे तक संचालित करने की अनुमति है। यदि समय रात के तीन बजे तक बढ़ाया जाता है, तो आबकारी विभाग पुलिस सहित अन्य एजेंसियों के साथ काम करेगा। नवंबर 2021 से लागू हुई नई आबकारी नीति में सिफारिश की गई है कि बार के संचालन के समय को पड़ोसी शहरों के बराबर लाया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Earthquake Alert की जांच के लिए हर 9 तारीख को बजेगा सायरन

National Open Athletics Championship शुरू, Kishore Jena और Shaili Singh पर रहेंगी नजरें

राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर लोकतांत्रिक असहमति पर हमला, केरल सीएम सतीशन ने बोला हमला

भारत-UK Financial Markets Dialogue में व्यापार और निवेश बढ़ाने पर सहमति