Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का होता है विशेष महत्व, देखें मुहूर्त और पूजा नियम

By अनन्या मिश्रा | Nov 15, 2024

हर महीने की पूर्णिमा तिथि को बेहद खास और पवित्र दिन माना जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन का बड़ा धार्मिक महत्व होता है। वहीं कार्तिक माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। यह शुभ दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य का भी विशेष महत्व होता है। वहीं कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली और गुरुनानक जयंती भी मनाई जाती है। इस बार आज यानी की 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। तो आइए जानते हैं स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में...


स्नान-दान और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के मुताबिक कार्तिक पू्र्णिमा के दिन सुबह 04:58 मिनट से लेकर सुबह 05:51 मिनट तक स्नान-दान का मुहूर्त है। वहीं सुबह 06:44 मिनट से लेकर सुबह 10:45 मिनट तक सत्यनारायण भगवान की पूजा का शुभ मुहूर्त है। वहीं चंद्रोदय का समय शाम 04:51 मिनट तक रहेगा। ऐसे में आप इनमें से किसी भी मुहूर्त में कार्तिक पूर्णिमा के अनुष्ठान का पालन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Dev Diwali 2024: देव दिवाली पर स्वर्गलोक से धरती पर आते हैं देवता, जानिए दीपोत्सव का मुहूर्त


पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदिकर स्वच्छ कपड़े पहनें और फिर पूजा घर की साफ-सफाई करें। तो वहीं बहुत सारे लोग इस दिन गंगा घाट पर स्नान-दान और दीपदान करते हैं। वहीं जो लोग गंगाघाट पर जाने में असमर्थ हैं, वह घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान कर सकते हैं। फिर भगवान श्रीहरि विष्णु के समक्ष घी का दीपक जलाएं और उनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें। इस दिन संभव को सत्यनारायण की कथा जरूर सुनें।


जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु को पंजीरी और पंचामृत का भोग लगाएं और वैदिक मंत्रों का जाप करें। फिर शाम को चंद्र देव को अर्घ्य देकर उनकी पूजा-अर्चना करें। इसके बाद आरती करें और घर को दीपक से सजाएं। साथ ही मंदिर व गंगाघाट पर दीपदान के लिए जाएं। कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन पर तामसिक चीजों का सेवन न करें।

प्रमुख खबरें

Agastya Nanda ने जीता दादा का दिल! फिल्म इक्कीस को लेकर बोले अमिताभ बच्चन- हर सीन में दिखा परफेक्शन

विकास के नाम पर हो रहा विनाश, अरावली पहाड़ियों के विवाद के बीच आदित्य ठाकरे ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

Kalbhairav ​​Temple Worship: घर बैठे करें महाकाल के भैरव की स्पेशल पूजा, ऑनलाइन बुकिंग का पूरा प्रोसेस यहां जानें

बांग्लादेश हिंसा में ISI को दिखा मौका, भारत के खिलाफ पाकिस्तान की खतरनाक प्लानिंग का खुलासा