बिग बी अमिताभ के बंगले में घुस आया चमगादड़, डरा-सहमा हुआ है पूरा बच्चन परिवार

By निधि अविनाश | Oct 28, 2021

बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस समय काफी समस्या से गुजर रहे है। एक खबर के मुताबिक, अमिताभ बच्च ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस से एक ऐसी खबर शेयर की जिसे सुनकर हैरानी होगी।हाल ही में बिग बी ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वह बता रहे हैं कि, उनके घर जलसा में चमगादड़ घुस गया है जिससे घर के सभी सदस्य काफी डरे हुए हैं। तमाम सावधानियों के बावजूद घर में चमगादड़ घुस जाने के कारण वह इन दिनों जल्दी सो जाते है। इस समय अमिताभ दुबई एक्सपो के कैंपेन की शूटिंग में व्यस्त हैं।

इसे भी पढ़ें: फैंस की दीवानगी! Mahindra Thar पर लिख डाले अमिताभ बच्चन के डायलॉग; आनंद महिंद्रा भी हुए Impress

उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि, उनके घर में एक बार फिर चमगादड़ घुस आया है। बिग बी ने लिखा,  "और इन सबके बाद खुलासे की बात.. फिर एक और चमगादड़ सामने आया है। तमाम सावधानियों के बावजूद भी एक चमगादड़ घर में घुस आया।" इससे पहले भी अमिताभ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बंगले में चमगादड़ के घुसने की खबर फैंस को दी थी। उन्होंने लिखा था कि, "देवियों और सज्जनों, इस घंटे की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, क्या आप यकीन करेंगे? एक चमगादड़ 'जलसा' में तीसरे फ्लोर पर, मेरे कमरे में घुस आया। बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला है। कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा।"

प्रमुख खबरें

Loksabha Election 2024| तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, 12 राज्यों की इन सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगी जनता

MI vs SRH IPL 2024: सूर्या की आक्रामक शतकीय पारी से मुंबई ने सनराइजर्स को सात विकेट से हराया

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut