संयम से काम लेना सफलता का सबब बना : बटलर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2021

शारजाह|  श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर 12 चरण के मैच में 67 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा कि संयम बनाये रखने से उन्हें सफलता मिली।

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड से हारकर भारत की सेमीफाइनल की डगर हुई मुश्किल , बतौर कप्तान फिर नाकाम कोहली

बटलर ने मैच के बाद कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि धीरज नहीं खोने से मैं यह पारी खेल रहा।शुरू में कठिनाई हो रही थी लेकिन मोर्गन के साथ साझेदारी अच्छी रही। स्पिनरों का सामना करना मुश्किल हो रहा था लेकिन हमने बल्लेबाजी का पूरा मजा लिया।’’

छक्का लगाकर शतक पूरा करने के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अनुमान लगाने की कोशिश कर रहा था कि वह कैसी गेंद डालेगा। मैं बिल्कुल शांत था लेकिन लंबे समय से क्रीज पर डटे होने के कारण मैं वह शॉट खेल सका।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक