By एकता | Aug 14, 2026
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की नई फिल्म 'बंटवारा 1947' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे लेकर दर्शकों के शुरुआती रिव्यू सामने आने लगे हैं। थिएटर से बाहर आए एक दर्शक ने फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्टार्स की एक्टिंग तो बेहतरीन है, लेकिन फिल्म की कहानी में कोई खास नयापन या गहराई महसूस नहीं होती। उन्होंने बताया कि फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने में नाकाम रही, जिसके चलते सिनेमा हॉल के अंदर का माहौल काफी शांत और बुझा-बुझा सा नजर आया।
इसे भी पढ़ें: Shweta Tiwari संग शादी की अफवाहों पर भड़के Vishal Aditya Singh, ट्रोलर्स को लताड़ा
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म देश के बंटवारे की कहानी पर आधारित है। इसे आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल नजर आ रहे हैं।