PM Modi पर BBC की डॉक्यूमेंट्री हुई बैन, ओवैसी ने पूछा- गोडसे पर बनी फिल्म पर लगेगा प्रतिबंध?

By अंकित सिंह | Jan 23, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बीबीसी द्वारा बनाए गए डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लग गया है। हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय ने बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी और इसे सिर्फ और सिर्फ एजेंडा करार दिया था। भारत की ओर से इस डॉक्यूमेंट्री की आलोचना भी की गई थी। हालांकि, अब इसी को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाए हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल करते हुए पूछा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी महात्मा गांधी की हत्या करने वाले गोडसे पर रिलीज होने वाली फिल्म को बैन करेंगे? आपको बता दें कि इंडिया द मोदी क्वेश्चन नाम से एक डॉक्युमेंट्री सीरीज तैयार की गई थी जो कि 2002 के गुजरात दंगों पर आधारित है। 

इसे भी पढ़ें: BBC Documentary पर मेरा प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना वाला पोस्ट ट्विटर ने हटाया: डेरेक ओ ब्रायन

ओवैसी ने कहा कि क्या बीजेपी और आर एस एस एस फिल्म को बैन लगाने के लिए कहेंगे? वहीं, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा और डेरेक ओ ब्रायन ने रविवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए 2002 के गुजरात दंगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित बीबीसी के विवादास्पद वृत्तचित्र का लिंक टि्वटर पर साझा किया। मोइत्रा ने ट्वीट किया कि बीबीसी की एक रिपोर्ट साझा करने के लिए सरकार द्वारा नागरिकों के ट्विटर लिंक अवरूद्ध कर दिए गए। डेरेक ओ ब्रायन और प्रशांत भूषण के ट्विटर लिंक अवरूद्ध कर दिए गए हैं। मेरा लिंक अभी बाकी है। महुआ मोइत्रा ने कहा कि वह “सेंसरशिप” कतई स्वीकार नहीं करेंगी। ब्रायन ने रविवार के कहा कि उनके लिंक के साथ किया गया एक ट्वीट अब भी है जिसे उन्होंने साझा किया है। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा