BCCI का विदेशी खिलाड़यों को आश्वासन, कहा- आपकी सुरक्षित घर वापसी हम सुनिश्चित करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को कहा वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग ले रहे खिलाड़ियों की टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद बिना किसी रुकावट के स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के लिये अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करेगा। भारत में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण तीन आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के स्वदेश लौट जाने के बाद बीसीसीआई ने यह बयान दिया है। राजस्थान रॉयल्स के एंड्रयू टाइ तथा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के केन रिचर्डसन और एडम जंपा ने आईपीएल से हटने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें: हॉकी अंपायर मैनेजर वीरेंद्र सिंह की कोविड के कारण मौत, 47 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

भारत में पिछले कुछ दिनों से तीन लाख से अधिक मामले आ रहे हैं तथा आक्सीजन और अन्य महत्वपूर्ण दवाईयों की कमी के कारण स्वास्थ्य ढांचा चरमरा रहा है। आस्ट्रेलिया ने कोविड-19 मामलों के बढ़ने के कारण मंगलवार को भारत से सभी सीधी उड़ानों को 15 मई तक तुरंत प्रभाव से स्थगित कर दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटोर डेविड हस्सी ने स्वीकार किया कि आईपीएल से जुड़े आस्ट्रेलियाई यहां की स्थिति को देखकर स्वदेश वापसी को लेकर थोड़ा नर्वस हैं। अमीन ने खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में बने रहने के लिये सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि आपमें से कुछ खिलाड़ियों ने कहा कि यदि हम थोड़े समय के लिये भी लोगों का ध्यान तमाम परेशानियों से हटाने में सफल रहते हैं तो हम अहम भूमिका निभाते हैं। जब आप मैदान पर उतरते हो तो उन लाखों लोगों में उम्मीद जगाते हो जो उसे देख रहे हैं। ’’ अमीन ने कहा, ‘‘यदि आप एक मिनट के लिये भी किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हो तो आपने अच्छा काम किया है। आप पेशेवर हो और जीत के लिये खेलते हो लेकिन इस बार आप इससे भी अधिक महत्वपूर्ण काम कर रहे हो।’’ इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के भी कई खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने कोई चिंता नहीं जतायी है। आईपीएल फाइनल 30 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Friendship Day पर खुद को बताया छात्र, युवाओं के लिए साझा किया खास संदेश

अरुणाचल प्रदेश में Muskaan 2.0 अभियान शुरू, बच्चों की सुरक्षा होगी मजबूत

Pokhran में वायुसेना का रोटर क्लैप-तृतीय अभ्यास संपन्न, ड्रोन रोधी क्षमता का परीक्षण

July electricity consumption in India बढ़कर 170.7 अरब यूनिट हुई