हॉकी अंपायर मैनेजर वीरेंद्र सिंह की कोविड के कारण मौत, 47 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Hockey umpires manager Virendra Singh

हॉकी अंपायर मैनेजर वीरेंद्र सिंह की कोविड के कारण मौत हो गई। हॉकी इंडिया ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबाम ने कहा, ‘‘हम वीरेंद्र सिंह के असामयिक निधन से बेहद दुखी हैं।

नयी दिल्ली। भारतीय हॉकी के अंपायर्स मैनेजर वीरेंद्र सिंह का कोविड-19 से जुड़ी जटिलताओं के कारण निधन हो गया है। वह 47 साल के थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार को अंतिम सांस ली। वीरेंद्र ने अंपायरों के मैनेजर के रूप में कई अखिल भारतीय टूर्नामेंट और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें: भारतीय महिला हॉकी टीम के 7 सदस्य, 2 सहायक कर्मचारी कोविड-19 से पॉजिटिव

उनका काम मैचों के लिये सर्वश्रेष्ठ अंपायरों का चयन करना था। इसके अलावा वह रेलवे में कार्यरत थे। हॉकी इंडिया ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबाम ने कहा, ‘‘हम वीरेंद्र सिंह के असामयिक निधन से बेहद दुखी हैं। मैचों से जुड़े काम के अलावा वह अंपायर और तकनीकी अधिकारियों से जुड़े हॉकी इंडिया के कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़