BCCI सीईओ राहुल जौहरी ने आरटीआई से जुड़े सवाल टाले, NADA पर जताई सहमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2019

नयी दिल्ली। बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी ने बोर्ड के सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के अंतर्गत आने से संबंधित सवालों को टाल दिया जो कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के राष्ट्रीय डोपिंगरोधी एजेंसी (नाडा) के शर्तों का पालन करने पर सहमति जताने के बाद वास्तविकता बन सकती है। खेल मंत्रालय से बैठक के बाद नाडा के अंतर्गत आने से बीसीसीआई वित्तीय रूप से संपन्न स्वायत्त संस्था होने के बावजूद अब प्रभावी तौर पर राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) बन गया है। 

इस घटनाक्रम का काफी व्यापक असर पड़ेगा क्योंकि बीसीसीआई पर अब सरकारी मानदंडों के अनुरूप आरटीआई अधिनियम के अंतर्गत आने के लिये अधिक दबाव होगा। लेकिन जौहरी ने आरटीआई से जुड़े सवाल टाल दिये। उन्होंने कहा, ‘‘आरटीआई आज की बैठक के एजेंडा में शामिल नहीं था। यह संदर्भ का हिस्सा नहीं है। ’’बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जौहरी और बोर्ड के महाप्रबंधक (क्रिकेट परिचालन) सबा करीम ने शुक्रवार को यहां खेल सचिव राधेश्याम जुलानिया ने नाडा महानिदेशक नवीन अग्रवाल के साथ बैठक की जिसके बाद बोर्ड को नाडा के अंतर्गत लाने का फैसला किया गया। 

इसे भी पढ़ें: BCCI भी आएगा NADA के दायरे में, खेल सचिव ने की पुष्टि

जौहरी ने बैठक के बाद कहा, ‘‘हम देश के नियमों का पालन करेंगे और बीसीसीआई वर्तमान नियमों का पालन करने के लिये प्रतिबद्ध है। हमने जिस पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं उसमें लिखा गया है कि हमें नियम स्वीकार हैं। ’’उन्होंने कहा, ‘‘ हमने कुछ सवाल उठाये हैं और खेल सचिव ने कहा है कि उनका निवारण किया जायेगा। हमने उच्च स्तरीय परीक्षण की अतिरिक्त कीमत देने पर सहमति जतायी है। ’’

प्रमुख खबरें

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस किसानों के मुद्दे सुलझाएं या EC के प्रवक्ता बनें, कांग्रेस नेता का तंज

भारत का उत्थान बिना टकराव और विघटन के समावेशी विकास पर आधारित: Rajnath Singh

Ganjam में गांव पर हमले और भीड़ हिंसा मामले में 5 महिलाओं समेत 13 गिरफ्तार

Election Commission पुनर्गठन और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की झारखंड में वामदलों ने उठाई मांग