बीसीसीआई ने किया कंफर्म, UAE में खेले जाएंगे IPL- 14 के बचे हुए मैच

By अंकित सिंह | May 29, 2021

इंडियन प्रीमियर लीग 14वें सीजन के बचे हुए मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे। इस बात को लेकर बीसीसीआई की बैठक के में फैसला ले लिया गया है। टूर्नामेंट का आयोजन सितंबर अक्टूबर में हो सकता है। आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने के कारण आईपीएल 14 को बीच में ही रोकना पड़ा था। आईपीएल के अभी 31 मुकाबले बचे हुए है। बीसीसीआई की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस बात को कंफर्म किया गया है। इसके अलावा आईसीसी टी-20 विश्व कप के आयोजन के लिए भारत ने कुछ वक्त बढ़ाने की मांग की है। आईपीएल को लेकर कहा जा रहा है कि मुकाबले 18 से 20 सितंबर के बीच शुरू होंगे और 10 अक्टूबर को फाइनल की उम्मीद की जा रही है। बाकी बचे हुए मैचों के लिए 10 डबल हेडेड और 7 सिंगल हेडेड मुकाबले खेले जाने की उम्मीद है। आईपीएल टलने तक दिल्ली कैपिटल्स 8 मैचों में से छह मैच जीतकर पहले स्थान पर थी जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 5 मुकाबले जीतकर दूसरे नंबर पर बनी हुई थी। आरसीबी ने भी पांच मुकाबले जीते थे और वह तीसरे स्थान पर थी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय