एशिया कप में IND vs PAK मैच पर आया अपडेट, भारत सरकार ने रुख किया साफ

By Kusum | Jul 14, 2025

एशिया कप 2025 का भविष्य अभी तक अधर में लटका हुआ था, लेकिन अब भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने पर अपना रुख साफ कर दिया है। एशिया कप कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं है बल्कि ये एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अंतर्गत आता है। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते ज्यादा खराब हालत से पहुंच गए थे। इस बीच एशिया कप को लेकर अटकलें थीं कि भारत और पाकिस्तान मैच पर गाज गिर सकती है। 

मनसुख मांडविया ने कहा कि, हमारा रुख साफ है। चाहे क्रिकेट हो, हॉकी या कोई अन्य खेल, हमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान के साथ खेलने में कोई समस्या नहीं है। लेकिन जहां तक द्विपक्षीय सीरीज की बात है मुझे लगता है कि इस पर सरकार का रुख सबको पता है। 

वहीं कहा जा रहा है कि, एशिया कप 2025 टूर्नामेंट पहले 8 टीमों के बीच खेला जाना था। लेकिन इसमें केवल 6 टीम ही खेलती दिख सकती है। ओमान और हॉन्ग कॉन्ग ने एशिया कप के लिए क्वालिफाई कर लिया था, लेकिन टूर्नामेंट के शेड्यूल और लॉजिस्टिक्स संबंधी समस्या के चलते ओमान और हॉन्ग कॉन्ग शायद ये टूर्नामेंट ना खेलें। 

प्रमुख खबरें

Omega 3 Fatty Acids सेवन से Heart Health और Brain Function में होता है सुधार

राजनीतिक क्षेत्र में दूर की कोड़ी है लैंगिक समानता

शराबबंदी वाले Nagaland में जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, मामले की जांच के लिए SIT गठित

Prestige Group ने वापस लिया 2,700 करोड़ रुपये का IPO, बाजार की स्थिति को बताया वजह