बीसीसीआई की बढ़ी मुश्किलें, IPL शुरू होने से पहले सीपीएल की डेट पर सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2021

नयी दिल्ली।भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) को एक सप्ताह या 10 दिन पहले आयोजित करने को लेकर क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) से बातचीत कर रहा है। बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों का आयोजन सितंबर में करने का फैसला किया है और वह खिलाड़ियों का एक बायो बबल (जैव सुरक्षित वातावरण) से दूसरे बायो बबल में बिना​ किसी बाधा के स्थानान्तरण चाहता है। कोवि​ड—19 महामारी के कारण आईपीएल को बीच में स्थगित करना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें: खेल संबंधी अध्ययन को बढावा देने के लिये माइकल जोर्डन ने दान किए दस लाख डॉलर

इससे खिलाड़ी सही समय पर दुबई पहुंचकर वहां तीन दिन के अनिवार्य पृथकवास पर रह सकते हैं। यदि बीसीसीआई और सीडब्ल्यूआई में कोई समझौता नहीं होता है तो कई शीर्ष खिलाड़ी आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। इन खिलाड़ियों में कीरोन पोलार्ड, क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायर, जैसन होल्डर, निकोलस पूरण, फैबियन एलेन, कीमो पॉल, सुनील नारायण के अलावा त्रिनिदाद एवं टोबैगो के कोच ब्रेंडन मैकुलम भी शामिल हैं जो कोलकाता नाइटराइडर्स के भी कोच हैं।

प्रमुख खबरें

राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर नेशनल कॉन्फ्रेंस श्रीनगर और जम्मू में भाजपा दफ्तरों का घेराव करेगी

Novak Djokovic के 20 साल के दबदबे का अंत, Mariano Navarone ने Grand Slam में किया बड़ा उलटफेर

इजरायल-ग्रीस की बड़ी डील, बौखलाया पाकिस्तान पहुंचा तुर्किए

US-Iran Tension के बीच Crude Oil की कीमतों में भारी उछाल, $92 के पार पहुंचा Brent Crude का भाव