आईएसएल का भी चेहरा होंगे बीसीसीआई के भावी अध्यक्ष गांगुली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2019

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट के अगले मुखिया सौरव गांगुली आगामी इंडियन सुपर लीग फुटबाल टूर्नामेंट का भी ‘चेहरा’ होंगे। आईएसएल का नया सत्र रविवार को कोच्चि में शुरू होगा जिसमें केरल ब्लास्टर्स का सामना दो बार के चैंपियन एटीके से होगा। गांगुली इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। गांगुली ने बुधवार को ईडन गार्डन्स पर कहा कि मैं इस बार आईएसएल का चेहरा हूं और उनके लिये शूट कर रहा हूं। इसलिए मुझे केरल में उदघाटन समारोह में उपस्थित रहना होगा और इस वजह से मैं रांची टेस्ट मैच में नहीं रहूंगा। 

इसे भी पढ़ें: गरीब परिवार में जनमें लुंगी एनगिडी का मानना- क्रिकेट फील्ड पर सिर्फ प्रतिभा काम आती है

गांगुली ने कहा कि अपनी नयी जिम्मेदारी के कारण उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर का पद छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैं केवल (बंगाली टीवी कार्यक्रम) दादागीरी और विज्ञापन ही कर पाऊंगा, बाकी सब बंद हो जाएगा। कमेंट्री, लेख लिखना और आईपीएल, मैं ये सब अब बंद कर दूंगा। मैं पहले ही दिल्ली कैपिटल्स को छोड़ चुका हूं और इससे उन्हें अवगत करा दिया है। यह अहम जिम्मेदारी है और पहला काम शीर्ष परिषद की बैठक बुलाकर विभिन्न समितियों का गठन करना है।

प्रमुख खबरें

Food Inflation ने बिगाड़ा रसोई का बजट, 4.45% हुई खुदरा महंगाई, आम आदमी की Pocket पर बढ़ा Pressure

Pakistan Terror Strike: KPK में 36 घंटे चला बड़ा ऑपरेशन, 4 कमांडरों समेत 62 उग्रवादी हुए ढेर

CJP Meeting रद्द होने पर Dipke का फूटा गुस्सा, BJP पर Hall मालिकों को धमकाने का लगाया आरोप

Kathmandu Airport पर सुरक्षा घेरा तोड़ भागने की कोशिश, 18kg Thai Marijuana के साथ Punjab के दो तस्कर काबू