BCCI को शहीदों के परिवारों के लिए कम से कम पांच करोड़ देने चाहिए: खन्ना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2019

नयी दिल्ली। बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने रविवार को प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय से अपील की कि पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए भारतीय सैनिकों के परिवारों की मदद के लिए कम से कम पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाएं। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि शहीदों के परिवार के बच्चे अगर आवेदन करते हैं तो उनके ‘सहवाग इंटरनेशनल स्कूल’ में उन्हें मुफ्त शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को सजा देने के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रहा है भारत

खन्ना ने साथ ही राज्य संघों और आईपीएल फ्रेंचाइजियों से भी अपील की कि वे इसमें खुले दिल से योगदान दें। उन्होंने कहा, ‘‘मैं राज्य संघों और संबंधित इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी मालिकों से भी आग्रह करूंगा कि वे इस नेक काम में योगदान दें।’’ खन्ना ने साथ ही आग्रह किया कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच श्रृंखला के पहले मैच और आईपीएल के पहले मैच से पूर्व शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा जाए।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज