BCCI ने ईरानी कप सहित अपने सभी घरेलू मैच निलंबित किये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2020

मुंबई। बीसीसीआई ने कोविड-19 महामारी के कारण शेष भारत और रणजी चैंपियन सौराष्ट्र के बीच होने वाले ईरानी कप सहित अपने सभी घरेलू टूर्नामेंट निलंबित कर दिये।

 बीसीसीआई सचिव जय शाह के हस्ताक्षर वाले बयान में बोर्ड ने कहा कि जिन टूर्नामेंटों को स्थगित किया गया उनमें ईरानी कप, विज्जी ट्राफी, सीनियर महिला एकदिवसीय नाकआउट और सीनियर महिला वनडे चैलेंजर शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने की राज्य में 30 मार्च तक सभी खेल स्पर्धाएं स्थगित

 जिन जूनियर महिला टूर्नामेंट को आगामी नोटिस तक रोका गया है उनमें अंडर-19 वनडे नाकआउट, अंडर-19 टी20 लीग, सुपर लीग और नाकआउट, अंडर-19 टी20 चैलेंजर ट्राफी, अंडर-23 नाकआउट और अंडर-23 वनडे चैलेंजर शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Edible Oil: आयात शुल्क में कटौती से खाद्य तेल-तिलहन के दाम घटे, सरसों रही मजबूत

UNGA में Sergey Lavrov ने Germany की तनाव घटाने की अपील ठुकराई

बिहार के Piyush Jha का नवाचार: अपशिष्ट जल शोधन प्रणाली को UNDP से मिली मान्यता

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में Jharkhand CID ने 3 अभ्यर्थियों को पकड़ा, कुल 19 गिरफ्तार