क्या दर्शकों से खचा खच भरा रहेगा स्टेडियम ? BCCI ने UAE से मांगी अनुमति

By अनुराग गुप्ता | Sep 28, 2021

नयी दिल्ली। टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोड (बीसीसीआई) और अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से 14 नवंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में पूरी तादाद के साथ दर्शकों के स्टेडियम में आने की अनुमति मांगी है। 

टूर्नामेंट को होगा फायदाटी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का आगाज 17 अक्टूबर से से ओमान और यूएई में हो रहा है। हालांकि मेजबानी का अधिकार बीसीसीआई के पास ही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई चाहता है कि वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को कम से कम 25 हजार दर्शक देखने आएं। ऐसे में यदि सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए ऐसा करने की अनुमति मिलती है तो टूर्नामेंट को इससे फायदा होगा। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2021: SRH ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया, रॉय ने खेली धमाकेदार पारी 

पाक से भिड़ेगा भारतआईसीसी द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक भारत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद 31 अक्टूबर को अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। फिर 3 नवंबर को अफगानिस्तान से मुकाबला होगा। वहीं पहला सेमीफाइनल 10 नवंबर को अबू धाबी में होगा, जबकि दूसरा 11 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा और 14 नवंबर को दुबई में फाइनल खेला जाएगा।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता